पूरनपुर: दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास रेल की पटरी टूटी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दूधिया खुर्द रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर रेल की पटरी तेज आवाज के साथ टूट गई। फिलहाल गनीमत यह रही की बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार को टूटी पटरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रेल पटरी टूटने को लेकर रेलवे प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।