पूरनपुर: ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने समस्याओं को लेकर बैठक कर धरना प्रदर्शन की रणनीति बनाई
पूरनपुर ब्लॉक परिसर में रविवार को राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने एक बैठक की जिसमें दिव्यांगों की समस्या पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष तनू मिश्रा ने बताया कि दिव्यांग की शारिरिक स्थिति को देखते हुए 80 प्रतिशत दिव्यांग सर्टिफिकेट बनना चाहिए। लेकिन उनकी दिव्यांगता काम करके 70% में ही दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाया जाता है। जिससे दिव्यागों को लाभ नहीं मिल पाता है