जहानाबाद: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, जिला जज, डीएम, एसपी ने किया शुभारंभ
शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर जिला जज, डीएम अलंकृता पांडे, एसपी अरविंद प्रताप सिंह शामिल हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया की समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि लोगों के मामलों का सलाह किया जा सके।