बीदासर: अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त ने गोपालपुरा नर्सरी और हरितिमा ढाणी का किया निरीक्षण
Bidasar, Churu | Jun 16, 2025 बीदासर। बीकानेर के अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसंवत सिंह ने गोपालपुरा में नर्सरी एवं हरितिमा ढ़ाणी का निरीक्षण किया। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ने गोपालपुरा नर्सरी का अवलोकन कर तैयार पौध, वृक्षारोपण की तैयारियों व कार्ययोजना की जानकारी ली। नर्सरी प्रभारी वन रक्षक विरेन्द्र सिंह ने समुचित जानकारी दी। तत्पश्चात ग्राम गोपालपुरा में हरीतिमा ढाणी का अवलोकन किया।