बीदासर: आरएलपी ने बीदासर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, अवैध खनन रुकवाने की मांग की
Bidasar, Churu | Jun 11, 2025 बीदासर। बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आरएलपी नेता सीताराम नायक के नेतृत्व में लोगों ने बीदासर एसडीएम अमीलाल को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में हो रहे अवैद्य खनन को रूकवाने, आवंटित खनन क्षेत्रों का सीमा ज्ञान करवा कर अतिक्रमण हटाने की मांग की है। ज्ञापन में बीदासर के बालेरां, हेमासर आथुणा, रूपेली, डूंगरास आथुणा में अवैद्य खनन की शिकायत की गई है।