मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निकाली गई जागरूकता साइकिल रैली
पीडीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए डीडीयू मंडल द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, आरपीएफ जवान, स्काउट्स एंड गाइड्स तथा बड़ी संख्या में रेलकर्मीशामिल हुए।