बहराइच: अग्रसेन तिराहा से रेलवे स्टेशन की तरफ के पास से 13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को दरगाह पुलिस ने किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बुधवार को बताया कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर अग्रसेन तिराहा से रेलवे स्टेशन की तरफ के पास से एक अभियुक्त को तेरा ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 13 लख रुपए है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।