बहराइच: गल्ला मंडी के पास दो बाइकों की हुई टक्कर,हादसे में एक ही हुई मौत,एक घायल
कोतवाली नानपारा में नानपारा-मिहींपुरवा राजमार्ग पर गल्ला मंडी के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां बावर्ची टोला निवासी राजू उर्फ मोहम्मद इस्लाम (40) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे बाइक चालक मढ़ईया निवासी मोहम्मद आसिफ(20) का इलाज जारी है। जांच जारी है।