बहराइच: हुसैनीपुरवा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने खाया जहरीला पदार्थ,इलाज जारी
नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनीपुरवा के रहने वाले रईस ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने जानकारी देते हो बताया कि रईस का बेटे से विवाद हुआ था। इलाज जारी है।