ऊंचाहार: ऊँचाहार पुलिस ने 1120 ग्राम गांजे के साथ वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से तलाशी के दौरान पुलिस ने 1120 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस ने गुरुवार को सरायं तुलाराम गाँव निवासी सतीश यादव को मुखबिर की सूचना पर सेमरी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई की गई है।पूर्व में भी इस पर केस दर्ज किया गया था।