लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का किया शुभारंभ, अब जिले में ही मिलेंगी पासपोर्ट सेवाएं
बून्दी __नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लोकसभा अध्यक्ष Om Birla ने बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से अब बून्दी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अन्य शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से विद्यार्थियों, युवाओं, व्यापारियों, पेशेवरों तथा विदेश यात्रा करने वाले नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। बिरला ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में पासपोर्ट सेवाओं का निरंतर विस्तार हुआ है, जिससे ये सेवाएं अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित होने के साथ-साथ नागरिकों के और अधिक निकट पहुंची हैं।उन्होंने कहा कि कोटा में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के बाद राजस्थान के अनेक जिलों के लाखों नागरिकों को इसका लाभ मिला है। अब बून्दी में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र शुरू होने से क्षेत्रवासियों को अपने ही जिले में पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस केंद्र के माध्यम से बून्दी जिले के नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं मिलेंगी तथा उन्हें पासपोर्ट संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।#Bundi #OmBirla #PassportSevaKendra #PassportOffice #BundiNews #RajasthanNews #Kota #BreakingNews #ViralNews #TrendingNow #NarendraModi #NewFacility #PublicService #IndiaNews #LatestNews #NewsUpdate #HindiNews #NitinBabarJournalist #ViralPost #InstaNews
Keshoraipatan, Bundi | Jun 4, 2026