डेहरी: डेहरी में हदहदवा पुल के पास युवक का शव बरामद, जांच शुरू
Dehri, Rohtas | Jul 6, 2026 डेहरी में हदहदवा पुल के पास युवक का शव बरामद, जांच शुरू डेहरी में सोमवार को हदहदवा पुल के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गांव निवासी विकास कुमार यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे