पीपरा थाना क्षेत्र के नया चौक के समीप स्थित एक किराना एवं टी स्टॉल की दुकान में हुई आगजनी की घटना में दुकान में रखी लाखों की सामन जलकर राख हो गया। घटना को लेकर पीड़ित दुकानदार पीपरा निवासी चंदन कुमार ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। जानकारी शनिवार शाम करीब 04 बजे मिली।