मधेपुरा: मर्डर केस के फरार अभियुक्त ने सिंघेश्वर थाना की पुलिसिया दबाव के बाद न्यायालय में किया आत्मसमर्पण
सिंघेश्वर थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के एसपी संदीप सिंह के निर्देश पर छापामारी कर रहे थे। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद मर्डर केस के फरार अभियुक्त मधेपुरा नगर परिषद वार्ड नंबर 3 निवासी गुड्डू कुमार ने न्यायालय में आकर आत्म समर्पण किया। न्यायालय आदेश के बाद मर्डर केस के फरार अभियुक्त को जेल भेज दिया।