ग्यारसपुर: मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच शिविर में शामिल हुईं पूर्व विधायक लीना जैन
विदिशा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कैंसर एवं कैंसर संभावित मरीजों की निशुल्क जांच कार्यक्रम में गंजबासौदा-ग्यारसपुर की पूर्व विधायक लीना जैन शनिवार दोपहर 12 बजे शामिल हुईं। केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।