सिरोही: सिरोही में पटवारी हत्याकांड का खुलासा, बदला लेने के लिए रची गई साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sirohi, Sirohi | Sep 18, 2026 सिरोही के बरलूट थाना क्षेत्र में पटवारी छगनलाल मेघवाल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पटवारी की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने से हुई थी। पुलिस के मुताबिक, पटवारी से बदला लेने और सबक सिखाने के इरादे से तीन आरोपियों ने कथित तौर पर साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया।