जगदलपुर: बस्तर के जांबाज IPS पी. सुंदरराज को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए NIA के महानिरीक्षक
केंद्र सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लंबे समय तक कमान संभालने वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को एक बेहद महत्वपूर्ण और नई जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) में महानिरीक्षक (IG) के पद पर नियुक्त किया गया है।