झांसी: झाँसी में पुलिस विभाग का 'रन फॉर यूनिटी', सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता और सुरक्षा का संकल्प
Jhansi, Jhansi | Oct 31, 2025 देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर झाँसी पुलिस विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता और आंतरिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के उद्देश्य से "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया। यह विशेष दौड़ प्रातः 09:00 बजे झाँसी फोर्ट से प्रारम्भ हुई।