छिबरामऊ: कस्सावान मोहल्ले में चार दिनों से पानी नहीं आने पर महिलाओं और मोहल्ला वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, जताई नाराजगी
छिबरामऊ के कस्सावान मोहल्ले में बीते चार दिनों से पाइपलाइन किया पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। ऐसे में वहां के लोगों को बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है इसी को लेकर मोहल्ला वासियों ने नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार की शाम 4:00 बजे महिलाएं एवं युवाओं ने खाली बाल्टी रखकर जमकर प्रदर्शन किया।