उप विकास आयुक्त ने डाडी प्रखंड का दौरा किया आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को श्री इश्तियाक अहमद, उप विकास आयुक्त, के द्वारा डाडी प्रखंड में संचालित मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं जलछाजन योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। इस क्रम में बलसागर पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।