👉#नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 70 मरीज ऑपरेशन के लिए चिह्नित
--#हनुमत धाम में उड़ान एक उम्मीद संस्था ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
--#40 मरीजों को बस से मोहम्मदी अस्पताल भेजा, निःशुल्क होगा ऑपरेशन
--#जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देना संस्था का उद्देश्य : नीलम गुप्ता
शाहजहांपुर। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय उड़ान एक उम्मीद संस्था द्वारा डॉक्टर श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से हनुमत धाम परिसर में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह संस्था का तीसरा निःशुल्क नेत्र शिविर था। इससे पूर्व भी संस्था दो नेत्र शिविर आयोजित कर चुकी है।शिविर में 200 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 130 मरीजों का विस्तृत नेत्र परीक्षण किया गया, जबकि 70 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।चिह्नित मरीजों में से 40 मरीजों को डॉक्टर श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट की बस से मोहम्मदी स्थित अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद स्वस्थ होने पर मरीजों को पुनः हनुमत धाम लाया जाएगा। शेष मरीजों को भी निर्धारित तिथि पर अस्पताल ले जाकर उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा और ऑपरेशन के बाद उन्हें वापस लाया जाएगा।संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि उड़ान एक उम्मीद संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न रोगों से संबंधित निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष डॉक्टर श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से मोतियाबिंद एवं अन्य नेत्र रोगों के निःशुल्क ऑपरेशन शिविर भी लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना संस्था का उद्देश्य है।उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष अक्टूबर में आयोजित नेत्र शिविर में 85 मरीजों का सफलतापूर्वक पूर्णतः निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया था। मरीजों के लिए भोजन एवं आवास की सुविधा भी संस्था द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।शिविर में डॉ. सूफी, डॉ. अमित राठौड़, समीर अली, राधा तिवारी, पारुल देवी, राशी वर्मा, नित्या मिश्रा, गौरी कुमारी, अंजली वर्मा, रिचा, चाँद, वानू, शिवानी, तनु वर्मा, विमल कुमार, वी.सी. बिपिन पांडे और प्रोग्राम ऑफिसर जनमान्य अवस्थी सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।इस अवसर पर संस्था की सचिव रेखा मोदी, सह सचिव सोनिया गुप्ता, सह सचिव रश्मि गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष नीति गुप्ता के अतिरिक्त हनुमत धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, चंद्रशेखर खन्ना, ज्ञान देव गुप्ता, नलिनी ओमर, वर्षा अवस्थी और लक्ष्मी बाल्मीकि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता एवं संस्था के सभी सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों और डॉक्टर श्रॉफ चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। संस्था ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे शिविर भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Neelam Gupta Suresh Kumar Khanna
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Oct 10, 2026