भीलवाड़ा: हुरड़ा में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
मांडलगढ़ क्षेत्र के हुरड़ा में सोमवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया,जहां घायल को हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।