भीलवाड़ा: कांकरोली थाने में खुबचन्द सोनी की मौत के मामले में सोनी समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
कांकरोली थाने में खुबचन्द सोनी की हुई मौत के मामले में सोनी समाज ने श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज नवयुवक मंडल समिति के तत्वाधान में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर समस्त पुलिस थाना कांकरोली स्टॉफ को तुरन्त निलम्बित किया जाए।