भीलवाड़ा: जालमपुरा में 35 बीघा वन भूमि से हरे पेड़ों को पौधारोपण के नाम पर काटा, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन #jansamasya
भीलवाड़ा जिले के गुलाबपुरा उपखंड के हुरडा ब्लॉक में स्थित जालमपुरा गांव में 35 बीघा चरागाह भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ों को 'पौधरोपण' के नाम पर रातोंरात काटे जाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से आक्रोशित जालमपुरा के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर वन भूमि से पेड़ों की अवैध कटाई और उनकी बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।