नकुड: गंगोह के सीओ ने तीतरो थाने का किया निरीक्षण
क्षेत्राधिकारी गंगोह द्वारा थाना तीतरो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों, कार्यालय, मालखाना, बैरक, भोजनालय एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात थानाध्यक्ष तीतरो एवं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया।*