जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभागार में नालसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान डॉन स्कीम का आठवां दिन पूरा हुआ। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डॉन यूनिट के स्टेक होल्डर पीएलबी एलएडीसीएस पुलिस पदाधिकारी सम्मिलित हुए । सेमिनार में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा हमें नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।