रेवदर: रेवदर के मंडार चेक पोस्ट के पास कार और बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार युवक घायल, कार चालक मौके से फरार
Reodar, Sirohi | Apr 13, 2026 रेवदर के मंडार चेक पोस्ट के सामने सोमवार को एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बाइक सवार संभल नहीं पाया और सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे में मोटरसाइकिल सवार सुरेश माली घायल हो गया।लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा