फिरोज़ाबाद: गांव सूरजपुर के पास नहर से पुलिस ने एक शख्स की लाश की बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज पुलिस नें गांव सूरजपुर के पास नहर से समसाद नामक शक्स की लाश को बरामद किया है। मृतक के परिजनों की माने तो मदीना कॉलोनी निवासी समसाद अपने दोस्तों के साथ मंगलवार को भूड़ा नहर में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक नहर में डूब गया। पुलिस ऒर गोताघोरो की काफ़ी तलाश के बाद कही पता नहीं चल सका। आज बुधवार की दोपहर लाश बरामद हुयी है।