फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट मामले में एक वारंटी को किया गिरफ्तार, की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही
थाना प्रभारी दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट मामले में वारंटी अभियुक्त कामिल पुत्र वजीर निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने मौहल्ला सराय थाना दक्षिण को बुधवार सुबह नौ बजे करीबन उसके मसकन से गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।