फिरोज़ाबाद: तंत्र-मंत्र के बहाने दो जन को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को मक्खनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर क्षेत्र की बंद पड़ी फारूकी ग्लास फैक्ट्री के पास दो व्यक्तियों की रहस्यमयी मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी कमरूद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 9 मई को सामने आई जब रामनाथ व पूरन नामक दो व्यक्तियों की लाशें फैक्ट्री के पास खाली जमीन में मिलीं। घटनास्थल से दो गिलास, लड्डू, नींबू और मोटरसाइकिल बरामद हुई थी उसका खुलासा हुआ।