फिरोज़ाबाद: नगला बरी चौराहे के पास रोड क्रॉस कर रही गर्भवती महिला को मैक्स पिकअप ने रौंदा, महिला की हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के नगला बरी चौराहे के पास तेज रफ़्तार मैक्स पिकअप नें रोदकर एक गर्भवती महिला की जान ले ली। मृतक महिला समा कश्मीरी गेट की रहने वाली है। घटना की जानकारी पुलिस को हुयी तो पुलिस नें आरोपी मैक्स पिकअप को पीछा कर SP सिटी ऑफिस के पास पकड़ लिया है। वही पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।