दिनारा: कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर अरीला रघुनाथपुर गांव से पुलिस ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Dinara, Rohtas | Jul 21, 2024 दिनारा के नटवार थाने के पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर अरीला रघुनाथपुर गांव के भिखारी कहार पिता लक्ष्मण कहार एवं गीता देवी पति भिखारी कहार को गिरफ्तार किया है। दोनों को गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य जांच के उपरांत रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।