दिनारा: करमैनी गांव के पास आहर में डूबने से बच्ची की हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Dinara, Rohtas | Jul 16, 2024 दिनारा प्रखंड के नटवार थाना अंतर्गत करमैनी गांव में आहार में डूबने से एक बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची करमैनी गांव के नंद कुमार के पुत्री अर्चना कुमारी है। वह खेलने के दौरान आहार के पास चली गई। जहां पैर फिसलने के कारण आहार में गड्ढे पानी में चल गई जहां डूबने कारण मौत हो गई। घटना की सूचना नटवार थाने के पुलिस को दी गई जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।