दिनारा: सांप काटने से नटवार कला गांव के एक शख्स की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Dinara, Rohtas | Jul 20, 2024 दिनारा के नटवार थाना अंतर्गत नेटवार कला में गुरुवार की रात सांप काटने से एक व्यक्ति की झाड़ के चक्कर में शुक्रवार को मौत हो गई है। मृतक नटवार कला निवासी राम प्यारे सिंह का लगभग 44 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया जा रहा है। उनके मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।