दिनारा: अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दिनारा के धनसोई मोड़ के पास एक बाइक सवार शख्स की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Dinara, Rohtas | Jul 18, 2024 दिनारा थाना क्षेत्र के धनसोई मोड़ के पास बुधवार की शाम एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दिनारा के रहने वाले मोहम्मद आफताब आलम के रूप में की गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि अपने बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।