दिनारा: इंदौर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Dinara, Rohtas | Jul 20, 2024 दिनारा प्रखंड क्षेत्र के भानस ओपी के पुलिस ने इंदौर गांव में छापेमारी कर 14 फीस शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब कारोबारी इंदौर गांव निवासी काशीनाथ सिंह के पुत्र मनोज कुमार सिंह है। जिसके पास पुलिस ने आठ पीस ब्लू लाइम देसी शराब एवं छह पीस एट पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। पुलिस कांड दर्ज कर कारोबारी को जेल भेज दी है।