चूरू: गांव घांघू-ढाढ़र के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Mar 6, 2025 चूरू के सदर थाना अंतर्गत गांव घांघू और ढाढ़र के बीच सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।