लखीसराय: नया बाजार में महावीर महोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई
नया बाजार बाजार समिति से गुरुवार की संध्या 4,15 पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में महावीर महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभा यात्रा में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।