झंगहा थाना क्षेत्र के झंगहा गांव के पाण्डेय टोले में विवाहिता चांदनी देवी का शव पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद मृतका के स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। झंगहा थाना क्षेत्र के झंगहा गांव निवासीनी अनिता सिंह की बेटी की शादी हुई थी।