रतनी फरीदपुर: राशन कार्ड से बदली दिव्यांग नौशाद अली की जिंदगी, मुफ्त अनाज मिलने से मिली राहत, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील
जहानाबाद जिले के शकूराबाद निवासी दिव्यांग Mohammad Naushad Ali को जिला प्रशासन के सहयोग से राशन कार्ड मिलने के बाद अब हर माह मुफ्त खाद्यान्न मिल रहा है। अंत्योदय अन्न योजना के तहत उन्हें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल उपलब्ध कराया जा रहा है। नौशाद अली ने बताया कि आर्थिक तंगी के बीच यह सहायता उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी है।