झाझा: झाझा के पुरानी बाजार में अज्ञात बदमाशों ने घर पर की बमबाजी, परिवार में दहशत
Jhajha, Jamui | Oct 8, 2025 मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे पुरानी बाजार स्थित एक घर पर अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। घटना में दूसरे तल्ले की खिड़की पूरी तरह चकनाचूर हो गई। गृहस्वामी जितेंद्र कुमार बरनवाल उर्फ पिंटु ने बताया कि रात में सोए हुए थे तभी घर की खिड़की पर दो बम फेंके गए, जिससे पूरे घर में धमाके की आवाज और बारूद की गंध फैल गई। उन्होंने तुरंत डा