झाझा: तुम्बापहाड़ ऊपरी टोला में पोखर में डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, मासूम की मौत से परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़
Jhajha, Jamui | Oct 7, 2025 झाझा थाना क्षेत्र के तुम्बापहाड़ के ऊपरी टोला में मंगलवार शाम करीब 5 बजे पोखर में डूबने से आठ वर्षीय नेहा प्रवीण की मौत हो गई। मृतका डब्लू अंसारी की छोटी बेटी थी। बताया जाता है कि नेहा अपनी सहेलियों के साथ खेलने गई थी और मनरेगा से बने पोखर के किनारे हाथ धोते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला,