झाझा: शैर गांव में खेत में गिरने के बाद बुजुर्ग किसान की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम
Jhajha, Jamui | Oct 7, 2025 झाझा प्रखंड के शैर गांव में मंगलवार की सुबह 11:30 बजे को खेत में गिरने से 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान नारायण मंडल की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, वे सुबह भोजन के बाद खेत में लगी धान की फसल देखने गए थे। इसी दौरान पगडंडी पर पैर फिसलने से वे गिर पड़े और घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद