द्वारका: राज नगर से पालम गांव थाना पुलिस ने 2 कुख्यात सेंधमारों को किया गिरफ्तार ,सोने चांदी के जेवरात व 3 वाटर मीटर बरामद
पालम गांव थाना पुलिस ने राज नगर से 2 कुख्यात सेंधमारों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम अभिषेक और सौरभकांत है ये दोनों पालम के राज नगर के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी किये सोने चांदी के जेवरात और 3 वाटर मीटर बरामद किये है। दोनों बदमाशों के ऊपर पहले से ही 14 आपराधिक मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 4 मामलो को सुलझाने का