अरवल: विधायक महानंद सिंह ने सैदपुर धावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्षों का किया शिलान्यास
Arwal, Arwal | Apr 11, 2025 अरवल नगर परिषद क्षेत्र के सैदपुर धावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार शाम 4:00 बजे विधायक महानंद सिंह द्वारा 4 अतिरिक्त कक्षों का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। विधायक महानंद सिंह ने कहा कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल देना उनकी प्राथमिकता है।