अरवल: सदर प्रखंड के कई क्षेत्रों में तेज आंधी-बारिश से बिजली के पोल गिरे, 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति ठप
Arwal, Arwal | Apr 11, 2025 सदर प्रखंड के कई क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश के चलते कई जगह बिजली के पोल गिर गए, जिससे पिछले 20 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। शुक्रवार सुबह 11:00 लोगों के द्वारा बताया गया कि बिजली नहीं रहने केकरण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी की किल्लत हो गई है, मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे और दुकानों का कामकाज भी प्रभावित हुआ है।