मेरठ: गढ़ रोड पर लूटकर भाग रहे बदमाशों को कार से टक्कर मारकर गिराया, महिला से बेटियों संग ऑटो में पर्स और मोबाइल लूटे थे
Meerut, Meerut | Nov 11, 2024 गढ़ रोड पर राम पूर्णा गैस एजेंसी के सामने दो बेटियों संग ऑटो से जा रही महिला प्रियंका रस्तोगी से बाइक सवार दो बदमाशों ने पर्स और मोबाइल लूट लिया। वहां से गुजर रहे एक कार सवार ने बदमाशों की बाइक पर टक्कर मारकर नीचे गिरा दिया। बदमाश बाइक,पर्स और मोबाइल छोड़कर मौके से फरार हो गए। नौचंदी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश रही है।