कोंडागांव: कोटपाड में खूनी वारदात: बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला, मां भी घायल
फरसगांव ब्लॉक के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटपाड में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 24 वर्षीय सलीम पटेल के सिर, पीठ और जांघ में गंभीर चोटें आई हैं,जबकि बीच-बचाव करने पहुंची उसकी मां रामोतीन पटेल भी घायल हो गईं।मां का इलाज कोटपाल अस्पताल में चल रहा है,गंभीर रूप से घायल सलीम को 112 की मदद से फरसगांव लाये हैं।