टीकमगढ़: उर्स मुबारक में कौमी एकता की मिसाल, सूफियाना कलाम पर झूमे नजर बाग प्रांगण में मौजूद लोग
टीकमगढ़ के नजरबाग में हजरत सैय्यद इल्हान शाह बाबा चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का 83वां उर्स मुबारक अकीदत और भाईचारे के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। तीन दिवसीय आयोजन में सूफियाना रंग ऐसा जमा कि देर रात तक लोग कव्वालियों पर झूमते नजर आए। महफिले कव्वाली में अंतरराष्ट्रीय मशहूर कव्वाल अनस-जुनेद, अनीस नवाब और शब्बीर सदाकत सावरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांधा