बसंतपुर: वीरपुर में अग्निशामक विभाग ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली, लोगों को किया जागरूक
अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वीरपुर अग्निशामक विभाग की ओर से एक रैली निकाली गई. रैली में स्थानीय स्कूल और कोचिंग सेंटर के बच्चों के साथ साथ वीरपुर अग्निशामक विभाग के कर्मी और पदाधिकारी शामिल रहे. जागरूकता अभियान के तहत आग से बचाव और आग लगने पर किए जाने वाले उपायों की जानकारी स्लोगन के माध्यम से दी गई ताकि आने वाले आगलगी के समय लोग अपने घरों, खेत और